फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case against five people from the other party in the assault case

Una News: मारपीट मामले में दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस

Tue, 28 Jan 2025 08:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Case against five people from the other party in the assault case
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत दनोह पंचायत में जुलाई 2024 में हुई मारपीट की घटना में व्यक्ति की मौत मामले में दूसरे पक्ष ने भी केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नील कुमार पुत्र सुखदेव सिंह निवासी दनोह तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मनोहर, कश्मीर सिंह के साथ पुराना जमीन विवाद है। न्यायालय में उनके पक्ष में फैसला भी हो गया है। नील कुमार ने बताया कि 10 जुलाई 2024 को शाम के समय आरोपी मनोहर सिंह, कश्मीर सिंह और तीन अन्य उनके घर में घुसे और उसके पिता सुखदेव सिंह, माता, चाचा व उसके साथ मारपीट की। कहा कि हमले में उसका चाचा दाता राम, पिता सुखदेव सिंह और उसे खुद को काफी चोटें आई। नील कुमार ने पुलिस से कहा कि मारपीट करने वाले पक्ष से एक व्यक्ति बलदेव सिंह की मौत हो गई। जबकि, उसे आई चोटों में उनका हाथ नहीं। बलदेव सिंह की मौत के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में कई बार पुलिस से आग्रह के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद बंगाणा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed