फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Carry bag will be made aware of TB

Una News: कैरी बैग से किया जाएगा टीबी के प्रति जागरूक

Sat, 05 Aug 2023 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Carry bag will be made aware of TB
ऊना। जिले में क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने एक नई पहल की है। इस पहल के तहत केमिस्ट शॉप में दवाई लेने के लिए पहुंचने वालों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए कैरी बैग वितरित किए जाएंगे। दवा विक्रेताओं द्वारा इन कैरी बैग में ही लोगों को दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को उपायुक्त राघव ने जागरूकता बैग को लांच किया। कैरी बैग में क्षय रोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया है और बताया गया है कि अगर खांसी होती है तो आप टोल फ्री नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि क्षय रोग मुक्त अभियान को लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पूरी तरह से सहयोग करेगी। उपायुक्त ने कहा कि बीते दिनों हुई क्षय रोग संबंधित बैठक में केमिस्ट संघ ने अपने स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। इस पर केमिस्ट संघ ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। यह एक अच्छा प्रयास है। शुक्रवार को लांच किए गए कैरी बैग में क्षय रोग (टीबी) के अलावा नशे से दूर रहने के लिए भी संदेश छापा गया है। केमिस्ट संघ ने कहा कि पहले चरण में पांच हजार कैरी बैग वितरित किए जाने है। इसके बाद भी कैरी बैग वितरण का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण स्तर के केमिस्टों तक भी जल्द ही यह कैरी बैग पहुंचा दिए जाएंगे। इसके अलावा केमिस्ट खांसी की शिकायत के साथ आने वाले मरीजों को टीबी की आशंका होने पर अस्पताल में जाकर टेस्ट के लिए प्रेरित करेंगे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष चड्ढा और महासचिव अमरजीत उपस्थित रहे। इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रभारी संजीव पराशर और भारत भूषण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed