फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Career tips given to children in Chadatgarh school

Una News: चडतगढ़ स्कूल में बच्चों को दिए कॅरिअर के टिप्स

Tue, 26 Nov 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Career tips given to children in Chadatgarh school
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चडतगढ़ में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में रोजगार कार्यालय ऊना से कॅरिअर काउंसलर और प्रेरणादायक वक्ता कृति भारद्वाज ने 12वीं के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के बारे में जानकारी दी। वाॅलंटियर ने प्रश्नोत्तरी के दौरान कई संदेह स्पष्ट किए। कृति भारद्वाज ने वर्तमान समय की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्किल आधारित शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य कृष्ण देव शर्मा व एनएसएस प्रभारी नीरज कुमार ने एनएसएस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कृति भारद्वाज को एनएसएस कैप और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सविता शर्मा, बनिता शर्मा, संजीव सहोड़, गुरदेव सिंह, पंकज मोहन सहित 29 वाॅलंटियर्स में 20 गर्ल्स वाॅलंटियर्स और 9 बॉयज वाॅलंटियर्स उपस्थित रहे। एनएसएस वाॅलंटियर्स में बबिता, आशा, अर्शदीप, गुरप्रीत, मुस्कान, प्राची, मोहित, कार्तिक, निशांत, अंकुश, नरेश, अखिल, विशेष, मनु भारद्वज, सरबजीत, धानी, अमनदीप, अंकिता शर्मा, दीक्षा, अंकिता राणा, नैना, अंशिका, हिमांशी, रितिका चौधरी, वंशिका, आरुषि, रितिका, हरदीप कौर समेत यशिका शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed