फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car rider hits auto and pedestrian, four injured

Una News: कार सवार ने ऑटो और राहगीर को मारी टक्कर, चार घायल

Tue, 11 Feb 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Car rider hits auto and pedestrian, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। आईएसबीटी ऊना के समीप एक अनियंत्रित कार के चालक ने एक ऑटो को टक्कर मारी दी। इससे ऑटो चालक सहित तीन लोग सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आई। कुछ दूर आगे जाकर कार चालक ने एक राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार धर्मपाल निवासी कोटला कलां जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चालक है। बीते सोमवार शाम को वह दो सवारियों को ऊना से अजनोली छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान टक्का रोड से मुख्य सड़क मार्ग पर एक कार सवार तेज रफ्तार में आया और उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से वह और दोनों सवारियों सड़क पर जा गिरीं। हादसे में वह तीनों घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से भागने लगा तो कुछ दूर आगे एक राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे राहगीर दर्शन कुमार निवासी गांव लोअर बसाल जिला ऊना घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि कार नंबर की पहचान कर ली गई है। आरोपी कार चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed