फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   car recovered

भरवाईं से पांच महीने पहले चोरी हुई कार बरामद

Sat, 05 Mar 2022 12:16 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
car recovered
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में अज्ञात चोर चोरी की गई कार को रात के अंधेरे में छोड़कर चले गए। आधी रात करीब डेढ़ बजे चोरी हुई कार को भरवाईं में छोड़ने का यह माला मौके पर एक शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरी हुई मारुति कार को दो व्यक्ति लेकर आते हैं और फिर मारुति कार को छोड़कर दूसरी कार में बैठकर मौके से चले जाते हैं। हालांकि, पुलिस चोरी हुई कार अपने स्तर से बरामद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मारुति कार 14 नवंबर को भरवाईं से चोरी हुई थी। जिसको लेकर चिंतपूर्णी पुलिस थाना में मुकद्दमा किया गया था। चोरी हुई कार का मालिक कमल कुमार भरवाईं में ही इलेक्ट्रिक सामान की दुकान करता है। एएसआई सुशील कुमार लगातार इस केस को देख रहे थे और चोरों की धरपकड़ को अमृतसर पंजाब में भी दबिश दे चुके थे। चिंतपूर्णी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर भरवाईं से कार चोरी होने के दौरान उसके पीछे जा रही कार को ट्रेस कर लिया था। इस कार को पुलिस जब्त करके चिंतपूर्णी थाना ले आई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी में संलिप्त एक व्यक्ति ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगा रखी है। पुलिस की लगातार दबिश के दबाव के चलते चोरी की गई कार शुक्रवार सुबह भरवाईं में खड़ी मिली। कार के मालिक कमल कुमार जब दुकान खोलने भरवाईं आए तो अपनी चोरी हुई कार को सड़क पर खड़ी देख खुद हैरान रह गए। वहीं, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने भरवाईं में चोरी हुई कार को बरामद किया है। कौन लोग कार को रात को छोड़ गए हैं, इस बारे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed