{"_id":"5748842c4f1c1b9b37690997","slug":"car-moved-without-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बिना चालक चल पड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बिना चालक चल पड़ी कार
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Fri, 27 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी लेकर भाग गए शातिर चोर
- फोटो : amar ujala
चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर मेन बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी इनोवा गाड़ी बिना चालक के ही चलने लगी और बैक होते हुए एक हलवाई की दुकान से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में श्रद्धालु और दुकानदार बाल-बाल बच गए अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी का चालान भी काटा। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंजाब के नकोदर से एक इनोवा गाड़ी का चालक सवारियां लेकर मां के दरबार आया हुआ था। माथा टेकने के बाद चालक और सवारियां गाड़ी को सड़क की एक ओर खड़ी कर हलवाई की दुकान में नाश्ता करने लग पड़े। कुछ देर बाद गाड़ी अपने आप ही चलने लग पड़ी और बैक होती हुई हलवाई की दुकान से जा टकराई। घटना में एकदम श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने भागकर जान बचाई। गाड़ी की टक्कर से एक फट्टे पर ऐनकें लगाने वाले दुकानदार की ऐनकें टूट गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। गाड़ी चालक की अरो से नुकसान की भरपाई करने पर ही दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा है।
विज्ञापन