{"_id":"6aa999c37123b1f467081041","slug":"car-driver-who-sped-through-police-checkpoints-apprehended-in-phagwara-una-news-c-93-1-una1002-206136-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नाके तोड़कर भागा कार चालक फगवाड़ा में काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नाके तोड़कर भागा कार चालक फगवाड़ा में काबू
Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट चौक पर स्कूटर सवार को टक्कर मारने के बाद पुलिस के नाके तोड़कर भागे कार चालक को गगरेट पुलिस ने फगवाड़ा से काबू किया है।
पुलिस टीम ने कार चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने कार चालक राघव उम्र 19 वर्ष को कार सहित थाना ले आई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले बिना नंबर और काले शीशों वालीकार ने गगरेट चौक में स्कूटर सवार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगाते हुए ऊना मार्ग पर एक बस को भी टक्कर मार दी।
पुलिस ने कार को रोकने के लिए नाके और बैरिकेड लगाए लेकिन चालक उन्हें तोड़कर भाग गया।घटना के बाद कार को भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए कार की आवाजाही का सुराग जुटाया।
विज्ञापन
इसी लीड के आधार पर गगरेट थाना प्रभारी रमेश चंद की अगुवाई में पुलिस टीम फगवाड़ा पहुंची और चालक को कार सहित पकड़ लिया।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को वाहन समेत पकड़ लिया है। मामले में छानबीन जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।