फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car driver hits bike, young man seriously injured, referred to PGI

Una News: कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

Sun, 13 Jul 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car driver hits bike, young man seriously injured, referred to PGI
टाहलीवाल चौक पर हादसे में घायल युवक को उठाते दकानदार। स्रोत स्वयं
रविवार सुबह टाहलीवाल चौक पर हुए हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल चौक पर रविवार सुबह करीब 10:45 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब लालूवाल से संतोषगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल युवक को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंदपुर बुल्ला निवासी हर्ष पुत्र रोशन लाल अपनी बाइक पर लालूवाल की ओर से संतोषगढ़ जा रहा था। वहीं, बाथू निवासी महेश कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह अपनी कार में संतोषगढ़ से हरोली की ओर जा रहा था। टाहलीवाल के हरोली चौक पर पहुंचते ही कार चालक ने अचानक ललड़ी-हरोली की ओर मुड़ते समय सामने से आ रही बाइक को नहीं देखा और सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना कार चालक की लापरवाही के कारण हुई। घायल को तुरंत ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि टाहलीवाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed