{"_id":"660a9aa4ac4bcbc6bc047737","slug":"car-collides-with-tree-girl-dies-two-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-120920-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पेड़ से टकराई कार, युवती की मौत<bha>;<\/bha> दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पेड़ से टकराई कार, युवती की मौत<bha>;</bha> दो घायल
Mon, 01 Apr 2024 04:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
ऊना। थाना सदर के तहत पनोह गांव में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक 27 साल की युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोनिका (27) और सुमित (28) के तौर पर हुई, जबकि मृतक युवती की पहचान सोनिका (27) निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई।
जानकारी के अनुसार रमेश चंद निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा शनिवार को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से धर्मशाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पनोह गांव में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में अन्य सवार मोनिका और सुमित भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों का उपचार भी जारी है। संवाद