{"_id":"662b9228627bd4da5106ee23","slug":"car-collides-with-hrtc-bus-private-bank-employee-dies-una-news-c-93-1-ssml1048-122834-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचआरटीसी बस से टकराई कार, निजी बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचआरटीसी बस से टकराई कार, निजी बैंक कर्मी की मौत
विज्ञापन
धुसाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ कार और एचआरटीसी बस।
अंब क्षेत्र के धुसाड़ा में वीरवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। धुसाड़ा में एचआरटीसी की चंबा-हरिद्वार रूट की बस और कार में भिंडंत से 41 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी वार्ड नंबर-2 टकारला के रूप में की गई है। वह एक निजी बैंक में कार्यरत था।
पुलिस ने बस में सफर कर रहे निगेश के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 11:45 बजे अंब-ऊना मार्ग पर धुसाड़ा में एक सफेद रंग की कार नंबर एचपी-19 4399 ने गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही चंबा-हरिद्वार रूट की एचआरटीसी बस को टक्कर मार दी। इस कारण कार चालक तथा बस में सवार परिचालक जोगिंदर सिंह निवासी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया, परंतु कार चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मृतक एक निजी बैंक में कार्यरत था। दुर्घटना के वक्त वह अपने घर की तरफ लौट रहा था। कार ने जिस बस को टक्कर मारी, उसमें करीब 16 यात्री सवार थे। बस के कंडक्टर समेत कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इलाज कराने के बाद उन्हें दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।