फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car burned in forest fire

Una News: जंगल की आग की चपेट में आकर जली कार

Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car burned in forest fire
आग की चपेट में आई अल्टो कार। संवाद
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल की टीहरा पंचायत के अंतर्गत सन्हाल-परनौलियां गांव में वीरवार को जंगल की आग की चपेट में आने से एक आल्टो कार जल गई। आग लगने की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कार अचानक जंगल से फैली आग की लपटों की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को घेर लिया, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


कार मालिक पवन कुमार निवासी गांव छपरोह ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग बंगाणा को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से भी रोका गया। हालांकि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग बंगाणा के प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मियों के मौसम में जंगलों के आसपास आग जलाने से बचें और किसी भी आगजनी की घटना की तुरंत सूचना विभाग को दें ताकि नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed