फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car accident near Nalwari; Harinagar woman dies, three injured.

Una News: नलवाड़ी के पास कार हादसा, हरिनगर की महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 23 Jun 2026 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Jun 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
Car accident near Nalwari; Harinagar woman dies, three injured.
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव नलवाड़ी के समीप कार दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी-78-0425 में कुल चार लोग सवार थे। नलवाड़ी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में पुष्पा देवी (69) पत्नी धर्म सिंह, निवासी गांव हरिनगर, डाकघर बंगाणा, जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अन्य तीन लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतका के निधन से हरिनगर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed