फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Capacity of Daulatpur to Kartoli track tested through passenger train

Una News: पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से दौलतपुर से करटोली ट्रैक की क्षमता जांची

Sun, 29 Mar 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Daulatpur to Kartoli track tested through passenger train
नंगल मुख्यमंत्री की रैली को लेकर चल रही तैयारियों की निगरानी करते शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत स
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर–करटोली रेललाइन परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और यात्री ट्रेनों के संचालन की दिशा में बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। हाल ही में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण और स्पीड परीक्षण में यह रेलखंड संतोषजनक पाया गया है जिससे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीआरएस टीम ने 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान रेलखंड के हर पहलू का परीक्षण किया। पहले दिन ट्रैक, पुलों और विशेष रूप से मेगा वायडक्ट की संरचनात्मक सुरक्षा को परखा गया जबकि दूसरे दिन पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से दौलतपुर से करटोली और वापसी रूट पर स्पीड व संचालन क्षमता का आकलन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरी टीम ट्रेन में मौजूद रहकर परीक्षण की निगरानी करती रही। निरीक्षण में सीआरएस दिनेश चंद देशवाल, सीएओ एसके मिश्रा और सीपीएम अजेय सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक की गुणवत्ता, पुलों और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का भी गहन परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रहे कि इस रेलखंड की मजबूती पहले ही उस समय साबित हो चुकी थी, जब दो इंजनों को लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाकर सफल ट्रायल किया गया था। वहीं विद्युतीकरण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है जिससे यह लाइन संचालन के लिए पूरी तरह तैयार मानी जा रही है। बता दें कि करीब 10.55 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 677 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें 7.80 किमी मेगा वायडक्ट शामिल है।
संवाद

नंगल मुख्यमंत्री की रैली को लेकर चल रही तैयारियों की निगरानी करते शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत स

नंगल मुख्यमंत्री की रैली को लेकर चल रही तैयारियों की निगरानी करते शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed