{"_id":"67155f64ad25f17ebd050424","slug":"canter-overturned-near-flyover-in-ajoli-major-loss-averted-una-news-c-93-1-una1001-136141-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अजोली में फ्लाईओवर के पास पलटा कैंटर, बड़ा नुकसान टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अजोली में फ्लाईओवर के पास पलटा कैंटर, बड़ा नुकसान टला
Mon, 21 Oct 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर अजोली मोड़ फ्लाईओवर की शुरुआत में ही बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविवार को एक ब्रैड से भरा कैंटर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक व परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस बंद बॉडी के एसी कैंटर को सीधा करने के लिए दो हाइड्रा मशीनों का प्रयोग करना पड़ा। कैंटर चालक सौरभ ने बताया कि बर्गर ब्रैड वालों का सामान लेकर वह दिल्ली से ऊना जा रहा था कि फ्लाईओवर शुरू होते ही एक जंगली जानवर उसके कैंटर के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कैंटर का संतुलन बिगड़ा और सड़क के किनारे झाड़ियों में पलट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कैंटर का काफी नुकसान हो गया। उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद नया नंगल पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। संवाद