फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cancer patients will get chemotherapy facility in the regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर के मरीजों को मिलेगी कीमोथेरेपी की सुविधा

Wed, 24 Sep 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Cancer patients will get chemotherapy facility in the regional hospital
केरल में स्टाफ सदस्यों को दिलाया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

जिलावासियों को जल्द मिलेगी बड़ी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर रोगियों के उपचार, परामर्श और कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इसके लिए अस्पताल के स्टाफ सदस्यों को केरल में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद मरीजों को बड़े अस्पतालों का रुख किए बिना ही इलाज और कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


स्वास्थ्य विभाग से इस पहल के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अस्पताल में यह सुविधा पांच साल पहले शुरू की गई थी, जब ओपीडी संख्या 115 में कैंसर उपचार की शुरुआत हुई थी। उस समय एक चिकित्सक को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन कुछ समय बाद उनके तबादले के कारण यह सुविधा बंद हो गई थी। उस समय जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऊना में ही कीमोथेरेपी दी जाती थी।
विज्ञापन


पांच वर्षों के अंतराल के बाद इस सुविधा को दोबारा शुरू करने की उम्मीद जगी है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मांग को उठाया था। उनकी आवाज पर ध्यान देते हुए अब स्टाफ को जल्द ही केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर उपचार, परामर्श व कीमोथेरेपी सुविधा शुरू करने के लिए स्टाफ के कुछ सदस्यों को केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को लेकर कार्य शुरू हो चुका है। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed