{"_id":"685157da58dfba72e104c987","slug":"camps-should-be-organized-for-aadhaar-registration-of-children-adc-una-news-c-93-1-una1002-156605-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए लगाए जाएं शिविर : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए लगाए जाएं शिविर : एडीसी
विज्ञापन
जिलास्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में दिए निर्देश
10 से 15 वर्ष पूर्व जारी आधार कार्ड अपडेट करना आवश्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलास्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चेंबर में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिले में आधार पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की। एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने शून्य से पांच वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीडीएस विभाग और जिला पंचायत कार्यालय को निर्देश दिए कि वे पंचायत स्तर और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित करें, ताकि सभी पात्र बच्चों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित बनाया जा सके।
एडीसी ने कहा कि पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों का बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। यह बायोमीट्रिक अपडेशन निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में जन-जागरुकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीसी ने बताया कि जिन नागरिकों के आधार कार्ड 10 से 15 वर्ष पूर्व जारी किए गए हैं, उन्हें अपने दस्तावेजों का अद्यतन (अपडेट) करना आवश्यक है ताकि आधार कार्ड सक्रिय रहे और भविष्य में किसी भी सरकारी सेवा का लाभ लेने में बाधा न आए। गुर्जर ने समस्त उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यूआईडीएआई के सर्विस प्लस पोर्टल पर लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग से ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साहिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।