{"_id":"69cbd061dec70245de0f4aaf","slug":"campaign-for-24-hour-water-supply-intensifies-in-amb-testing-begins-una-news-c-93-1-ssml1047-186644-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में 24 घंटे जल आपूर्ति का अभियान तेज, टेस्टिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में 24 घंटे जल आपूर्ति का अभियान तेज, टेस्टिंग शुरू
Wed, 01 Apr 2026 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात
वार्ड 3 व 9 में पाइपलाइन व टैंक तैयार, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी
नंदपुर (ऊना)। नगर पंचायत अंब में ‘अमृत 2.0’ योजना के तहत 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम तेज हो गया है। वार्ड तीन और नौ में जल आपूर्ति का टेस्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना में चार किलोमीटर लंबी 200 मिमी पाइपलाइन, सात ओवरहेड और कलेक्शन टैंक, छह पंप और दो सबमर्सिबल मोटर स्थापित की गई हैं।
नगर पंचायत के 1700 कनेक्शनों में से 350 पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जल शक्ति विभाग अगले तीन महीनों में शेष कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखता है।
अंब विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि परियोजना 8.50 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जा रही है और जल्द ही नागरिकों को 24 घंटे जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।