फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Calling cow sheds slaughter houses is an insult to Hindus: Pyare Lal

गो सदनों को स्लॉटर हाउस बताना हिंदुओं का अपमान : प्यारे लाल

Mon, 23 Sep 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Calling cow sheds slaughter houses is an insult to Hindus: Pyare Lal
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के गो सदनों को स्लाॅटर हाउस वाले बयान पर गौ सदनों के संचालकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। गो सदनों के संचालकों का कहना है कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने न केवल गो सदनों के संचालकों का अपमान किया है, बल्कि समूचे हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन

ऊना जिला के सबसे पुराने गोसदन संतोषगढ़ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तथा महासचिव प्यारेलाल शास्त्री ने रविवार को कहा कि गो सदनों में गोवंश की किस प्रकार सेवा हो रही है, इसे पशुपालन मंत्री को गो सदनों में जाकर देखना चाहिए। किसी एक गो सदन को देखकर अपनी राय बनाना ठीक नहीं। प्यारे लाल शास्त्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगर गो सदनों को बंद कर दिया जाए, तो हजारों की तादाद में गोवंश सड़कों पर घूमता हुआ नजर आएगा। संतोषगढ़ गोशाला के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अढ़ाई सौ से ज्यादा गोशालाएं चल रही हैं और उनमें हजारों की तादाद में गोवंश की सेवा हो रही है, ऐसे में सभी गो सदनों को बूचड़खानों की संज्ञा देना पशुपालन मंत्री को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पशुपालन मंत्री को गो सदनों में जाकर गो माता की सेवा करनी चाहिए, तत्पश्चात उन्हें अपने दिए वक्तव्य पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। गोपाल गोशाला रायपुर सहोडा के अध्यक्ष छोटू राम सहोड़ ने पशुपालन मंत्री की टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि बिना सोचे विचारे इस तरह के बयान देना ठीक नहीं। छोटू राम ने कहा कि अगर सरकार गोशालाओं का सही से संचालन नहीं कर सकती तो सरकार के मंत्रियों को इस प्रकार की टिप्पणियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो रक्षा दल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डीडी राणा, उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने भी कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में गोशालाओं का संचालन अच्छे से हो रहा है और लोग निस्वार्थ भाव से गो माता की सेवा में जुटे हुए हैं। ऐसे में गो सदनों को स्लॉटर हाउस की संज्ञा देना कृषि मंत्री चंद्र कुमार की मानसिकता को दर्शाता है। गो रक्षा दल तथा गो सदनों के संचालकों ने कृषि मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed