फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Called for adopting indigenous products

Una News: स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का किया आह्वान

Fri, 17 Oct 2025 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Called for adopting indigenous products
थानाकलां (ऊना)। दिवाली के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को थानाकलां के एक निजी होटल में कुटलैहड़ सेवा संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दीप मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एमआर दरोच ने मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि राष्ट्रीय वाॅलीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि दिवाली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वावलंबन और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लें और भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में योगदान दें। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एमआर दरोच, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, सेवा संगठन डेरा बाबा रुद्रानंद के मनु बांका, बीडीसी सदस्य राजिंदर रिंकू, पूर्व भाजयुमो महामंत्री सतवंत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed