फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cadets who achieved rank were honored

Una News: रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स को किया सम्मानित

Wed, 10 Sep 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cadets who achieved rank were honored
अंब कॉलेज में एनसीसी रैंक सेरेमनी के मौके पर उपस्थित कैडेट्स तथा अन्य।स्रोत :स़स्थान।
अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में एनसीसी रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने सभी रैंक प्राप्त कैडेट्स को बधाई दी, साथ ही एकता और अनुशासन का पालन कर जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। अंडर ऑफिसर जसविंदर सिंह, सर्जेंट प्रंशुल चौहान, कविता, पलक, कॉर्पोरल चिराग परमार, लक्ष्य ददवाल, नितिका, पूजा, लांस कॉर्पोरल वंश और अदिति ठाकुर ने अपना रैंक हासिल किया। एएनओ लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने कहा कि रैंक प्राप्त करना शुरुआत है और आगे देश का सम्मान बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती का स्मरण करते हुए कैडेट्स को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी कैडेट्स को एनसीसी शपथ दिलाई गई और पूर्व कैडेट्स भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed