{"_id":"6a0776c825f76c27b60fb72e","slug":"cadets-learned-the-intricacies-of-everything-from-army-recruitment-to-drone-technology-una-news-c-93-1-ssml1048-191845-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कैडेट्स ने सीखी सेना भर्ती से ड्रोन टेक्नोलॉजी तक की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कैडेट्स ने सीखी सेना भर्ती से ड्रोन टेक्नोलॉजी तक की बारीकियां
Sat, 16 May 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 16 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-243 का पांचवां दिन कैडेट्स के लिए ज्ञान, अनुशासन और व्यावहारिक प्रशिक्षण से भरपूर रहा। शिविर के दौरान कैडेट्स को सेना भर्ती प्रक्रिया, फायर फाइटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी और फायरिंग अभ्यास जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस हमीरपुर से पहुंचे अधिकारियों ने कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सेना में भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद टाहलीवाल से पहुंची होमगार्ड की विशेष टीम ने कैडेट्स को फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया। नियमित गतिविधियों के तहत कैडेट्स को फायरिंग प्रैक्टिस भी करवाई गई। गतिविधियां शिविर कमांडेंट एवं कमान अधिकारी रविंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हो रही हैं। 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।