फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cadets learn lessons in discipline and leadership

Una News: कैडेट्स ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व का पाठ

Sun, 17 May 2026 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
Cadets learn lessons in discipline and leadership
पंडोगा (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में एनसीसी ऊना द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-243 के छठे दिन शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। सुबह कैडेट्स ने वार्म-अप, स्ट्रेचिंग और ड्रिल का अभ्यास किया।
विज्ञापन

अनुशासित कदमताल ने शिविर परिसर में नई ऊर्जा भर दी। इसके बाद स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स को बताया कि वर्दी केवल पहचान नहीं, बल्कि अनुशासित जीवनशैली का प्रतीक है। व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, मानसिक स्वास्थ्य और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। दोपहर के सत्र में शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने सशस्त्र बलों में करियर विषय पर प्रश्नोत्तर सत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed