फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   By exercising their right to vote for the first time, the youth gave the message of strengthening democracy.

Una News: मताधिकार का पहली बार प्रयोग कर युवाओं ने लोकतंत्र मजबूत करने का दिया संदेश

Fri, 29 May 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 29 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
By exercising their right to vote for the first time, the youth gave the message of strengthening democracy.
भरवाईं /बड़ूही (ऊना)। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में पहली बार मतदान को लेकर नव मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नवमतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रतिनिधि को वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इसके तहत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते जसवां परागपुर की समनोली पंचायत में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। पंचायत के निवासी 22 वर्षीय प्रद्युम्न पराशर पुत्र एडवोकेट रवि पराशर ने अपने जीवन का पहला वोट डालकर युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया। प्रद्युम्न हाल ही में कनाडा से बैचलर इन कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर अपने वतन लौटा है। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद उन्होंने अपनी मिट्टी और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रद्युम्न ने कहा कि अपनी पंचायत समनोली में पहली बार मतदान करके मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं चिंतपूर्णी विधानसभा के तहत पहली बार वोट डालने वाली बेहड़ जस्वां पंचायत निवासी नंदनी कपिला पुत्री विजय कुमार ने कहा कि पहली बार वोट डालकर बहुत प्रसन्न हूं। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और विकास के लिए अपना वोट दिया है। पंचायत में ऐसे प्रतिनिधि को चुनना बहुत जरूरी है जो क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed