फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Buses are not stopping at night in Punjab

Una News: पंजाब में रात्रि के समय नहीं हो रह बसों का ठहराव

Sun, 11 May 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Buses are not stopping at night in Punjab
पंजाब के लिए सुचारु रूप से चल रहीं बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना की तरफ से पंजाब को जाने वाले रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, निगम की तरफ से एहतियातन रात के समय पंजाब के विभिन्न क्षेत्र में रुकने वाली बसों को वापस हिमाचल की सीमा में बुलाया जा रहा है। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, पठानकोट सहित सभी रूटों पर बसें सुचारु रूप से चल रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते निगम की तरफ से पंजाब क्षेत्र के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी तरफ तनाव के चलते इन रूटों पर सवारियों की संख्या भी काफी कम हो गई थी। अब युद्ध विराम के बाद हालात बदलने शुरू हो गए हैं। निगम की तरफ से पंजाब के लिए बसों का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है।


कोट्स
एचआरटीसी ऊना के डीडीएम सुरेश धीमान ने बताया कि बसों का संचालन सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है। अभी तक रात के समय बसों का पंजाब में ठहराव बंद किया गया है। सरकार की तरफ से जो भी आगामी दिशा-निर्देश होंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed