{"_id":"68adb8ce5e26f296fb02247f","slug":"bus-service-stopped-on-15-local-routes-of-rtc-una-passengers-in-trouble-una-news-c-93-1-ssml1047-163490-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचआरटीसी ऊना के 15 लोकल रूटों पर बस सेवा बंद, यात्री मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचआरटीसी ऊना के 15 लोकल रूटों पर बस सेवा बंद, यात्री मुश्किल में
विज्ञापन
परिवहन
भारी बारिश के चलते सड़कों की हालत खस्ता होने से आवाजाही प्रभावित
उपमंडल बंगाणा और अंब सबसे ज्यादा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में हुई भारी बारिश के चलते अन्य विभागों की तरह एचआरटीसी ऊना की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। विभिन्न स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से 15 लोकल रूटों पर बसों की आवाजाही बंद करनी पड़ी है। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र उपमंडल बंगाणा और उपमंडल अंब रहे हैं। कई जगहों पर सड़क टूटने व धंसने के चलते निगम की बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सड़कें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को समय लगेगा, जिसके चलते आगामी दिनों में भी लोगों की समस्या बढ़ सकती है। सिर्फ एचआरटीसी ही नहीं, बल्कि निजी स्तर पर चलने वाली बसें भी प्रभावित हुई हैं। यदि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहती है तो हालात और बिगड़ सकते हैं। एचआरटीसी ऊना की ओर से जिले में करीब 75 लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता है। इनमें से 15 रूट सड़क सुविधा प्रभावित होने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार खस्ताहाल सड़कों पर एहतियात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन रूटों पर फिलहाल बसें नहीं भेजी जा रही हैं। सड़कें पूरी तरह बहाल होने पर ही इन रूटों का संचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही चालकों और परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बस संचालन के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
एचआरटीसी ऊना के 15 लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। सड़क सुविधा बहाल होने पर ही रूटों को शुरू किया जाएगा। -ई. सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना