फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus runs again on Badhamana route, villagers and devotees get relief

Una News: बधमाणा रूट पर फिर दौड़ी बस ग्रामीणों, श्रद्धालुओं को मिली राहत

Wed, 04 Mar 2026 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 04 Mar 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
Bus runs again on Badhamana route, villagers and devotees get relief
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बधमाणा में लंबे समय से बंद पड़ी बस सेवा को आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और बधमाणा सिद्ध आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कैप्टन महेंद्र सिंह, बधमाणा सिद्ध के महंत तथा गुर्जर बस्ती के निवासियों के विशेष आग्रह पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस सेवा बहाल करवाने के लिए पहल की। उनके प्रयासों के चलते यह बस सेवा आज से पुनः शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे जल्लो दी बड़ से चलेगी और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी। साथ ही बधमाणा सिद्ध में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब यात्रा करने में आसानी होगी। बस सेवा शुरू होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत बधमाणा, गुर्जर बस्ती और आसपास के गांवों के लोगों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed