Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus operators expressed anger over passengers being allowed to board goods vehicles.

Una News: मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाने पर बस ऑपरेटरों ने जताया रोष

Tue, 03 Mar 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Mar 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Bus operators expressed anger over passengers being allowed to board goods vehicles.
ऊना। जिले में चल रहे होली मेला मैड़ी के दौरान मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को अवैध रूप से ढोने के मामलों पर निजी बस ऑपरेटरों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। ऑपरेटरों ने इसे न केवल कानून की खुली अवहेलना बल्कि मानव जीवन के साथ खतरनाक खिलवाड़ करार दिया है।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधियों ने इस गंभीर विषय पर उपायुक्त ऊना, पुलिस अधीक्षक ऊना तथा आरटीओ ऊना को औपचारिक पत्र प्रेषित कर प्रशासन को चेताया है कि यदि अवैध परिवहन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो न्यायालय की अवमानना सहित कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। संघ ने गंभीर आरोप लगाया है कि नैहरियां से मैड़ी मार्ग के बीच जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यूटिलिटी ओपन बॉडी जीपों में 30–35 श्रद्धालुओं को बैठाकर यात्रा करवाई जा रही है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है क्योंकि पुलिस की देखरेख में ही उच्च न्यायालय के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि यह न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है बल्कि प्रशासन की जवाबदेही को भी कटघरे में खड़ा करता है। जिला ऊना निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया, उपाध्यक्ष पंकज दत्ता, रामकिशन शर्मा, संदीप शर्मा, वरिंदर मंडयाल, सुकेश ठाकुर, दिनेश सैनी, संजीव रायजादा ने कहा कि पूर्व में ऐसे अवैध परिवहन के कारण कई दर्दनाक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ढिलाई से सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ सदस्यों ने मांग उठाई कि जिला की सीमाओं व मैड़ी मार्गों पर तत्काल विशेष नाकाबंदी की जाए। मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो, नियमों उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना व वाहन जब्त किए जाएं। इसके अलावा ऑपरेटरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए तो उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। जिला स्तर पर आंदोलन व चक्का जाम जैसे कठोर कदम उठाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed