फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus operations stopped for Jalandhar, Amritsar and Pathankot

Una News: जालंधर, अमृतसर और पठानकोट के लिए बसों का संचालन बंद

Fri, 09 May 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bus operations stopped for Jalandhar, Amritsar and Pathankot
सरकार के निर्देशों के बाद हरकत में आया निगम प्रबंधन
विज्ञापन

सुरक्षा के दृष्टिगत लिया फैसला
बाहरी राज्यों के लिए ऊना से रोजाना होता है 25 से 30 बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम अलर्ट हो गया है। ऊना से बाहरी राज्यों के विभिन्न रूटों पर चलने वाली तीन बसों का संचालन निगम प्रबंधन ने बंद कर दिया। शुक्रवार को ऊना से रोजाना जालंधर, अमृतसर और पठानकोट के लिए चलने वाली तीन बसों को सुरक्षा के दृष्टिगत बंद किया है। होशियारपुर और जसूर के लिए ही बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधन वर्ग की ओर से सीमावर्ती एरिया में सतर्कता बरतने की सूरत में यह निर्णय लिया गया है, जो आगामी निर्देशों तक यथावत रहेगा। बाहरी राज्यों के लिए वर्तमान में 25 से 30 बसों का संचालन ऊना बस डिपो से किया जाता है। स्टाफ को भी हिदायत दे दी गई है कि वह सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। जहां कहीं पर भी बस अड्डा परिसर या बसों में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को अवगत करवाएं। आम जनता की गतिविधियों पर भी स्टाफ और प्रबंधन वर्ग नजर रखे। भीड़-भाड वाले इलाकों में जाने से परहेज करें, बेमतलब के घरों से बाहर न घूमें और ब्लैकआउट की स्थिति में पूरा सहयोग करें। लाइटों को बंद रखें। आवश्यकता के अनुसार रोजमर्रा की वस्तुएं अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed