{"_id":"69936ad76255a94ecf012cd4","slug":"bus-and-car-collide-head-on-in-jogi-panga-four-injured-una-news-c-93-1-una1002-181843-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जोगी पंगा में बस और कार की आमने-सामने टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जोगी पंगा में बस और कार की आमने-सामने टक्कर, चार घायल
Tue, 17 Feb 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत जोगी पंगा के समीप दो वाहनों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि पंजाब नंबर की कार सड़क के बीचों बीच पलट गई।
मिली जानकारी के अनुसार निजी बस और पंजाब नंबर की कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई। कार को क्षति पहुंची है जबकि बस को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार में सवार श्रद्धालु शाहतलाई मंदिर से माथा टेककर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही निजी बस से उनकी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की पहचान तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने खबर की पुष्टि की है।