Una: ऊना में आलू की बंपर फसल, किसानों को मिल रहे अच्छे दाम, 28 हजार मीट्रिक उत्पादन का अनुमान
किसानों को इसकी 2200 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत मिल रही है। खरीफ की इस आलू फसल में क्षेत्र में पुखराज आलू किस्म का बीज उगाया गया है, जो अधिकतम पैदावार देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलू की बंपर फसल और अच्छे दामों से ऊना जिले के किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। इस वर्ष जिले में लगभग 28 हजार मीट्रिक टन आलू उत्पादन का अनुमान है। किसानों को इसकी 2200 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत मिल रही है। खरीफ की इस आलू फसल में क्षेत्र में पुखराज आलू किस्म का बीज उगाया गया है, जो अधिकतम पैदावार देता है। इसके अलावा ऊना में रबी सीजन में भी आलू की फसल लगभग 1200 हेक्टेयर पर बोई जाती है जिसकी औसत पैदावार लगभग 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहती है। कृषि विभाग के उपनिदेशक, कुलभूषण धीमान के अनुसार इस वर्ष 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की बुवाई की गई है और अब फसल निकालने का काम जोरों से जारी है।
ऊना जिले का आलू न केवल हिमाचल की मंडियों में, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी भेजा जाता हैऔर इसकी गुणवत्ता केकारण मांग लगातार बढ़ रही है। ऊना के लोअर बढे़ड़ा के किसान संजीव कुमार ने 120 कनाल में आलू की फसल उगाई है। उनका कहना है कि इस वर्ष उन्हें आलू के अच्छे दाम मिले हैं और व्यापारियों द्वारा उनकी फसल सीधे खेत से खरीदी जा रही है, जिससे उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ रही। जालंधर के व्यापारी विजय कुमार बताते हैं कि ऊना का आलू दिल्ली, जयपुर, मथुरा,यूपी, और अन्य राज्यों में बेचा जाता है। इस जिले के आलू का उत्पादन हर वर्ष बढ़ रहा है और बाहरी राज्यों में इसकी मांग भी लगातार बनी रहती है।