{"_id":"676c5ff6d59d6da86e0dd488","slug":"bullet-shells-and-rifle-recovered-in-bhadsaali-shooting-una-news-c-93-1-ssml1048-141919-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भदसाली गोलीकांड में गोली के खोल और राइफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भदसाली गोलीकांड में गोली के खोल और राइफल बरामद
विज्ञापन
फॉरेंसिक जांच टीम ने हर सुबूत को जब्त किया
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- गोलियों की दहशत से बाहर नहीं निकल पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली के भदसाली में सोमवार को पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस व फॉरेंसिक जांच टीम कोई सुबूत नहीं छोड़ना चाहती। देर रात तक मौके से हर सुबूत जुटाया जा रहा है। इसमें फॉरेंसिक टीम की ओर से गोली के खोल और घटनास्थल पर गिरे खून के सैंपल लिए गए। वहीं शिमला से आई बैलिस्टिक जांच टीम ने भी वारदात में इस्तेमाल गोलियां और उनके खोल जब्त किए हैं। पुलिस जांच टीम ने भी आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल राइफल को जब्त कर लिया। इस वारदात से जहां पूरे भदसाली गांव में मातम व दहशत का माहौल है, वहीं घटना के समय आसपास मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शी इस खौफनाक घटना को भुला नहीं पा रहे। घटना के समय सड़क मार्ग से होकर घालूवाल की ओर जा रहे युवक ने अपना नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि वह अपने निजी काम के सिलसिले में बाइक से जा रहा था। इस दौरान उसके पास से दो गाड़ियां तेज रफ्तार में आईं और आगे जाकर रुक गईं। युवक ने कहा कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, गाड़ियों से चार पांच लोग उतरे। उनमें से एक के हाथ में राइफल थी, जिससे सामने खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर भागते हुए गोली चलाई। युवक ने कहा कि स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया लेकिन जल्दबाजी में गाड़ी के पिछले टायर सड़क के साथ लगते खेत में चले गए। खेत गहरा होने के कारण टायर हवा में ही घूमते रहे और आरोपी ने दो से तीन गोलियां चलाई। इस दौरान पूरा बाजार सन्न हो गया और आरोपी कहता दिखाई दिया कि इसके साथ जो भी है, उसके बारे में बताओ। सभी को मार दूंगा। आरोपी ने आसपास मौजूद लोगों से भी कहा कि कोई बीच में न आए, मेरी किसी और से कोई लड़ाई नहीं। कोई आया तो जान से जाएगा। युवक ने बताया कि दहशत में वह अपनी बाइक को घुमाकर वापस जाने लगा कि इतने में एक एक्सयूवी गाड़ी आ गई। उसमें से एक बुजुर्ग आदमी निकला और आरोपी ने उसपर भी गोली दाग दी। बुजुर्ग के साथ गाड़ी में एक महिला भी बैठी थी। युवक ने बताया कि आरोपी वापस अपनी गाड़ी की ओर आने लगे तो वह बेहद डर गया और तेजी से बाइक घुमाकर एक साइड हो गया। कहा कि आरोपी वारदात के बाद वहां से फरार हो गए और आसपास मौजूद लोगों ने गोली का शिकार हुए पिता पुत्र को एक पिकअप गाड़ी में डाला और अस्पताल चले गए।