फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bullet fired in Tysar of Lathiani Panchayat, shrapnel hit the house

Una News: लठियाणी पंचायत के त्यासर में चली गोली, मकान को लगे छर्रे

Fri, 28 Feb 2025 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Feb 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired in Tysar of Lathiani Panchayat, shrapnel hit the house
ग्रामीणों को शक, जंगली जानवर के शिकार के लिए की गई है गोलाबारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बंगाणा उपमंडल की लठियाणी पंचायत के त्यासर गांव में वीरवार सुबह करीब छह बजे गोली चलने से ग्रामीण सकते में आ गए। गोली के छर्रे दर्शन सिंह निवासी गांव त्यासर के मकान पर जा लगे, जिससे पानी की टंकी, पाइप और दीवारों में छेद हो गए।

दर्शन ठाकुर ने इसकी रिपोर्ट बंगाणा थाने में भी करवा दी। दर्शन सिंह सरकारी स्कूल लठियाणी की प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी हैं। दर्शन सिंह और परिवार सदस्यों का कहना है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं। उनके घरों के आसपास जंगल भी नहीं है। फिर यह गोली किसने चलाई। कहा कि गोलियां उनके मकान से टकराईं, जिससे पानी की टंकी, पाइप और दीवारों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि छर्रे के सात आठ दाने मिल गए हैं। गोलीबारी किसी शिकारी ने जंगली जानवर को मारने के लिए यह गोली चलाई होगी या कोई रंजिश के तहत डराने के लिए चेतावनी थी। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। दर्शन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही इस मामले की शिकायत थाना में दर्ज करवाई जाएगी, ताकि इस हमले के पीछे छिपे लोगों की पहचान की जा सके और उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। पुलिस टीम मौके पर गई। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed