फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bull attacks differently-abled woman cutting grass in a field in Dhusada.

Una News: धुसाड़ा में बैल ने खेत में घास काट रही दिव्यांग महिला पर किया हमला

Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bull attacks differently-abled woman cutting grass in a field in Dhusada.
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत धुसाड़ा के वार्ड पांच में खेतों में घूम रहे लावारिस बैल ने घास काट रही एक दिव्यांग महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला के शरीर पर करीब 52 टांके लगे हैं और वह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। धुसाड़ा निवासी अंजू बाला पत्नी रवि राकेश शुक्रवार शाम खेतों में घास काट रही थी। अंजू बाला को सुनने में भी परेशानी है। इसी दौरान खेतों में घूम रहा लावारिस बैल अचानक पीछे से उनके पास पहुंचा और हमला कर दिया। बैल ने महिला को सींगों पर उठा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। खेतों में आलू की फसल को पानी दे रहे प्रवासी युवक दिलीप कुमार की नजर महिला पर पड़ी। उसने साहस दिखाते हुए बैल के चंगुल से महिला को छुड़ाया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य भी खेतों की ओर दौड़े। परिजन आनन-फानन में अंजू बाला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अंजू बाला के पति रवि राकेश ने बताया कि उनके परिवार में वह स्वयं, उनकी पत्नी और बेटा दिव्यांग हैं, जबकि केवल एक स्वस्थ बेटी है। रवि राकेश ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों और खेतों में खुलेआम घूम रहे लावारिस बैलों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

महिला का इलाज कर रहे डॉ. अरुण ने बताया फिलहाल मरीज की हालत स्थित है। शरीर में 52 टांके लगाए गए हैं और महिला की सेहत में जल्द सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed