फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   buisnessmen deposited old currency

मैहतपुर के कारोबारियों ने जमा कराए छोटे नोट

Sat, 19 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
buisnessmen deposited old currency
मैहतपुर में एक बैंक में छोटी करेंसी जमा करवाते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां नोट हासिल करने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मैहतपुर के कुछ व्यापारियों ने स्थानीय बैंकों और डाकघरों के सामने लंबी कतार में खड़े लोगों की सुविधा के लिए दो लाख तीस हजार की छोटी करेंसी के नोट जमा करवाकर अनूठी मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


इन व्यापारियों ने शनिवार को एसबीआई की स्थानीय बैंक शाखा में जाकर अपनी रोजाना की सेल से प्राप्त नोट बैंक में जमा करवाए हैं, जिससे बैंक इन नोटों को अपने अति जरूरतमंद ग्राहकों को दे सके। इस रकम में सबसे ज्यादा दो लाख के नोट सर्राफा कारोबारी सोनी ब्रदर्ज की ओर से जमा करवाए गए, जबकि तीस हजार रुपये गारमेंट कारोबारी संजय भारद्वाज ने जमा करवाए। सर्राफा कारोबारी राजीव एवं संजीव सोनी ने कहा कि  ग्राहकों से प्राप्त दो लाख के नोटों में कुछ दो हजार के नए हैं, जबकि बाकी सौ पचास के नोट हैं। सोनी ब्रदर्ज के मुताबिक उनके पिता मदन लाल सोनी ने उन्हें इस काम के लिए प्रेरित किया और कहा कि आजकल नोटों की किल्लत के चलते इन्हें तुरंत बैंक में जमा करवाएं, जिससे ये राशि अन्य जरूरतमंद लोगों के काम आ सके। शनिवार को मैहतपुर व्यापार मंडल के चेयरमैन दीपक द्विवेदी, प्रधान राहुल ऐरी, राजीव सोनी, संजीव सोनी, संजय भारद्वाज, सुभाष ऐरी समेत कई लोगों ने बैंक प्रबंधक के पास यह राशि जमा करवाई।
विज्ञापन


जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट, मैहतपुर उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम चंदेल, डॉ. केआर आर्य, जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, पूर्व पार्षद पवन कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सोनी ब्रदर्ज के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed