फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Budget full of relief for middle class and income tax payers

Una News: बजट मध्यम वर्ग और आयकरदाताओं के लिए राहत भरा

Sat, 01 Feb 2025 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Budget full of relief for middle class and income tax payers
किसानों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद, छोटे तबके के लोगों को महंगाई और बेरोजगारी में राहत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का तीसरा बजट मध्यम वर्ग और आयकरदाताओं के लिए राहत भरा रहा। किसानों और व्यापारियों के लिए फायदे वाला है। वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं का भी ख्याल बजट में रखा गया है। लेकिन, छोटे तबके के लोगों को महंगाई और बेरोजगारी को कम करने की दिशा में यह बजट धूमिल रहा है। इससे इस वर्ग में निराशा है। भले ही सरकार का यह लगातार तीसरा बजट देश को नई दिशा देने की ओर कारगर सिद्ध होगा लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ करने वालों के लिए कोई राहत की किरण नजर नहीं आई है। इस बारे में जब समाज के हर वर्ग के लोगों से बातचीत की तो यूं अपने विचार साझा किए।
बाक्स
सरकार ने कृषि लोन सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की है। उससे किसानों में खुशी की लहर है। इससे किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा। -निर्मल सिंह
सरकार ने इनकम टैक्स में राहत देकर बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने जो टैक्स सीमा 12 लाख तक की है, इससे कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को भी फायदा दिया है। इस बजट से मध्यम वर्ग क़ो बहुत फायदा मिलेगा। -रिटायर्ड तहसीलदार देवराज हीरा
विज्ञापन

बजट सराहनीय है। इस बजट में सरकार ने जो स्टार्टअप के लिए लोन सीमा बढ़ाई है, इससे छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोन गारंटी फीस कम करने पर भी सरकार का आभार जताया। -बड़ूही क्षेत्र से प्रसिद्ध उद्योग पति राज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने टीवी, मोबाइल बैटरी, एलसीडी और एलईडी बल्ब सस्ते करने से आम लोगों क़ो राहत दी है। इससे व्यापार में भी फ़ायदा होगा। -बड़ूही क्षेत्र के व्यापारी नीरज चोपड़ा
बजट में मेडिकल क्षेत्र में 10000 सीटें बढ़ाने और आने वाले पांच वर्ष में 75000 सीटें बढ़ाने के निर्णय का विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को कुछ और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। -आदित्य राणा
बजट मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते करने से भी पेट्रोल वाहनों का चलन कम होगा। इससे पर्यावरण को भी फ़ायदा होगा। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बजट सराहनीय है। -छात्रा रिया


बजट में 100 प्रतिशत एफडीआई अलाउंस जो बीमा क्षेत्र में प्रदान किया जा रहा है, वह भी एक आकर्षण का केंद्र इस बजट में रहा है। -पीएनबी आरसेटी के जिला समन्वयक अक्षय भारद्वाज

बजट हर लिहाज़ से संतुलित है। बजट में जीवन रक्षक औषधियों की कीमतें सस्ती करना प्रशंसनीय पहल है। -सेवानिवृत्त आबकारी एवं कराधान अधिकारी एवं दर्पण संस्था के अध्यक्ष अशोक कालिया

बजट पर्यटन स्थलों को विकसित करने, पहाड़ी राज्यों में छोटे एयरपोर्ट बनाने, एक लाख अधूरे घरों का निर्माण कार्य पूरा करने समेत अन्य पहल बजट में शामिल करने से सार्थक होगी। सेवानिवृत्त काॅलेज प्रवक्ता देवकला शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed