फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brothers beaten up in Nari, complaint filed against 10

Una News: नारी में सगे भाइयों के साथ मारपीट, 10 के खिलाफ शिकायत

Thu, 23 Oct 2025 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Brothers beaten up in Nari, complaint filed against 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत नारी क्षेत्र में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट के 10 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गणेश कुमार निवासी नारी उपरली जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को करीब 06:30 बजे उसका लड़का गोविंद, मुनीष, अर्पित व उनके अन्य साथी पैदल बाबा डेरा रुद्रानंद आश्रम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आरोपी युवक अभिषेक के साथ उसके अन्य दो साथी ट्रैक्टर पर वहां पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश में गोविंद व उसके साथियों के सामने ट्रैक्टर को एकदम ब्रेक लगाया तथा कहा कि ट्रैक्टर ऊपर चढ़ा दूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों की हरकत देख मुनीष, गोविंद व अर्पित साइड हो गए। इसके बाद अभिषेक ने अर्पित के साथ ट्रैक्टर का टायर टच कर दिया। इसके बाद अर्पित भागकर घर आया व उसने इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें बताया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उसका भाई कृष्ण कुमार बातचीत करने के लिए अभिषेक के घर गए। इस दौरान युवक के पिता राजेश कुमार व उसकी पत्नी से उनके बच्चों की शिकायत की थी तो राजेश व अन्य करीब नौ लोगों ने उनके साथ बहसबाजी व हाथापाई की। आरोपियों ने डंडों व लोहे के बर्तनों से उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर उसकी पत्नी सोनिया सहित अन्य लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed