{"_id":"68dbc0166747cd79370bf63d","slug":"broken-benches-at-the-bus-station-are-troubling-passengers-forcing-them-to-spend-their-time-standing-una-news-c-93-1-mrt1064-167214-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बस अड्डे पर बेंच टूटे, यात्री खड़े होकर कर रहे बसों का इंतजार ...वैकल्पिक शीर्षक दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बस अड्डे पर बेंच टूटे, यात्री खड़े होकर कर रहे बसों का इंतजार ...वैकल्पिक शीर्षक दें
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा होने के बावजूद शरारती तत्वों पर नकेल नहीं कस पा रहा अड्डा प्रबंधन
भीड़ के समय बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रहीं खासी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एयरपोर्ट की तर्ज पर बने ऊना के अल्ट्रा मॉडर्न बस अड्डे में यात्रियों के लिए लगाए गए बेंच टूटने लगे हैं। इससे यात्रियों को खड़े होकर या फर्श पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। फर्श पर बैठने से कपड़े गंदे हो रहे हैं और भीड़ के समय बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
बस अड्डे की देखरेख एमआरसी ग्रुप के पास है। प्रबंधन का कहना है कि शरारती तत्व अड्डे पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही परिसर में लगी लिफ्ट को भी क्षति पहुंचाई गई थी। टूटे बेंच इस बात की पोल खोलते हैं कि रखरखाव की व्यवस्था कितनी कमजोर है। यात्रियों का कहना है कि जब जिले के सबसे बड़े बस अड्डे का हाल ऐसा है तो अन्य बस अड्डों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। रोजाना हजारों यात्री देशभर से यहां पहुंचते हैं।हालांकि, परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन शरारती तत्वों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं, मामला उपमंडलीय प्रबंधक के संज्ञान में आने के बाद एसआरसी ग्रुप के अधिकारियों को तलब किया गया। यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए टूटे बेंच की तुरंत मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट्स
शरारती तत्वों ने पहले भी नुकसान पहुंचाया है। प्रबंधन समय-समय पर मरम्मत करता रहता है। टूटे बेंचों की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। सफाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रबंधन गंभीर है। शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है, पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। -प्रवेश शर्मा, जनरल मैनेजर, एमआरसी ग्रुप ऊना
विज्ञापन
मामला ध्यान में आने के बाद एसआरसी ग्रुप के अधिकारियों को बुलाया गया। उन्होंने तुरंत मरम्मत का आश्वासन दिया है। यात्रियों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। -सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना