फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bridge will be built on Tatehra ravine of Gagret, Rs 3.40 crore will be spent

Una News: गगरेट के टटेहड़ा खड्ड पर बनेगा पुल, 3.40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sat, 07 Sep 2024 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 07 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Tatehra ravine of Gagret, Rs 3.40 crore will be spent
ऊना। गगरेट के टटेहड़ा खड्ड में पुल का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से यहां मजबूत पुल तैयार किया जाएगा। विभाग की ओर से इस पुल के निर्माण के लिए 3.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित पुल के बनने से यहां खड्ड को पार करने वाली बड़ी आबादी लाभांवित होगी। स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को खड्ड में बारिश के बीच आए पानी के उफान का खतरा नहीं रहेगा। पुल से होकर सुरक्षित रूप से लोग अपने गंतव्यों तक पहुंच पाएंगे। फिलहाल लोक निर्माण विभाग इस बरसात के जाने का इंतजार कर रहा है। बरसात के बाद न केवल टेंडर आवंटन प्रक्रिया पूरी होगी, बल्कि लोक निर्माण विभाग इस पुल के निर्माण कार्य को भी संबंधित ठेकेदार से पूरा कराएगा। पुल को निर्मित करने पर इसकी मजबूती के लिए 15 मीटर के चार स्पैन डाले जाएंगे, जो कि इस पुल की मजबूती का आधार बनेंगे। अभी लोनिवि दौलतपुर चौक की ओर से टेंडर प्रक्रिया को गति दी गई है। जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे और इसका वितरण भी होगा। अन्यथा यहां टटेहड़ा खड्ड पर पुल न होने से काज-वे के माध्यम से लोग आवागमन करते हैं। काफी समय से लोगों ने पुल के निर्माण को लेकर सरकार एवं विभाग के पास मांग रखी थी। इसके बाद विभाग ने इसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालय को प्रेषित किया। यहां से इस पुल निर्माण को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी के बाद लोग निर्माण विभाग ने भी आगामी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
टटेहड़ा खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आशा है कि इस बरसात के बाद पुल का निर्माण कार्य गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई. हरगोबिंद कौशल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed