{"_id":"6ab00ffb682563379b0b27f0","slug":"bridge-to-be-built-on-panjuana-polian-road-at-a-cost-of-42-crore-una-news-c-93-1-una1002-206689-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजुआणा-पोलियां सड़क पर 42 करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजुआणा-पोलियां सड़क पर 42 करोड़ से बनेगा पुल
Mon, 21 Sep 2026 10:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पंजुआणा से पोलियां को जोड़ने वाली सड़क पर 42 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल बनने के बाद क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की राशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि पंजुआणा से पोलियां सड़क पर पुल के अलवा पुबोवाल-बालीवाल सड़क पर 3.50 करोड़ रुपये से पुल बनाया जाएगा। वहीं, समनाल-पंजुआणा सड़क के लिए 14 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
पंजुआणा में 100 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी। बल्क ड्रग पार्क का प्रशासनिक भवन 40 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वुमेन हॉस्टल का निर्माण शुरू हो चुका है। पीएचसी बालीवाल के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य और औद्योगिक ढांचे से जुड़ी इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।