{"_id":"66fdbeb0e7da418ce602f684","slug":"bridge-on-marwari-joh-road-and-road-in-bharwain-will-be-constructed-una-news-c-93-1-una1002-134602-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मरवाड़ी-जोह सड़क पर पुल और भरवाईं में सड़क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मरवाड़ी-जोह सड़क पर पुल और भरवाईं में सड़क का होगा निर्माण
Thu, 03 Oct 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में लोक निर्माण विभाग ने विकास को गति प्रदान करने का लगातार मोर्चा संभाला हुआ है। नाबार्ड के तहत मंजूर सड़कों के विकास का कारवां अब इस गति में शामिल होने जा रहा है।
जिले के लोनिवि दौलतपुर चौक व भरवाईं मंडल के तहत दो सड़कों का निर्माण जल्द देखने को मिलेगा। लगभग 30 करोड़ रुपये की दोनों सड़कों के निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है। आने वाले कुछ दिनों में विभाग की ओर से टेंडर आवंटन होने पर इन सड़कों का निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। आंकड़ों पर गौर करें तो इसमें गगरेट क्षेत्र के तहत पड़ते मरवाड़ी से जोह को जाने वाले संपर्क मार्ग 3.87 किलोमीटर का नया मार्ग सहित पुल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 11.13 करोड़ रुपये नाबार्ड ने मंजूर कर दिए हैं।
इसी प्रकार भरवाईं डिविजन के तहत पड़ते बलिदानी अमोल कालिया बस्ती चिंतपूर्णी से किन्नू वाया डूहल बंगवाला सड़क का भी कायाकल्प होगा। लगभग 9.57 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर विभाग की ओर से 16.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों क्षेत्र की सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है। सड़क निर्माण होने के बाद स्थानीय कई ग्राम पंचायत वासियों को लाभ मिलेगा। यहां पुरानी सड़क के कायाकल्प से गड्ढों से मुक्त मार्ग लोगों को मिलेगा। दूसरी ओर गगरेट के तहत नए मार्ग से लोगों का सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन
-- -
नाबार्ड के तहत जिले में कई सड़कों के लिए बजट मंजूरी मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। टेंडर आवंटन होने के बाद इन विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
-ई. हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि सर्कल, ऊना