{"_id":"574887224f1c1ba525690b34","slug":"bread-sample-taken-send-to-kandagat-lab-for-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी ऑफिसर ने भरे ब्रेड के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी ऑफिसर ने भरे ब्रेड के सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 27 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ब्रेड का सैंपल भरते फूड सेफ्टी अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेड में हानिकारक रसायनों का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम अंब में एक नामी ब्रेड निर्माता कंपनी के बिक्रेता के जहां दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्रेड के सैंपल भरे। जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया है। इसके अलावा फूड सेफ्टी ऑफिसर ने ब्रेड के साथ-साथ मिल्क फैड की ओर से झलेड़ा में चलाए जा रहे मिल्क प्लांट की भी जांच की। इस दौरान यहां स्टैंडर्ड मिल्क और टोन मिल्क के सैंपल को भरा गया है। इन दोनों सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश ठाकुर ने कहा कि उपमंडल अंब में थोक ब्रेड बिक्रेता के स्टोर से ब्रेड के नमूने लिए गए है। सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है। वहीं झलेड़ा स्थित मिल्क प्लांट में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद दूध के सैंपल भरे हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिनों के बाद सैंपल की रिपोर्ट आ जाएगी। इस मौके पर स्वास्थय विभाग की में कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन