फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brainstorming on 30 demands in the meeting of Non-Gazetted Employees Federation

Una News: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में 30 मांगों पर हुआ मंथन

Wed, 23 Oct 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on 30 demands in the meeting of Non-Gazetted Employees Federation
कर्मचारियों को प्रशासन से अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी : जतिन लाल
विज्ञापन

कहा- 100 बेड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में पहले से ही 24 घंटे सुरक्षा गार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कर्मचारी सरकार व प्रशासन की रीढ़ हैं और सरकार के कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को धरातल पर कार्यान्वित करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह बात उपायुक्त जतिल लाल ने बचत भवन ऊना में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 30 मांगों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा, तत्परता व ईमानदारी तथा अनुभवों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी सुविधाएं कर्मचारियों के लिए अपेक्षित होंगी, उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी नेताओं ने जो भी मांगें जिला स्तर पर उठाई हैं, तर्कसंगत हैं। इनका संबंधित विभाग त्वरित हल सुनिश्चित करे तथा आगामी बैठकों में इस मामलों दोबारा उठाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन

चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को रात्रि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग पर उपायुक्त ने बताया कि जिला के 100 बेड या इससे अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में पहले से ही 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। अन्य चिकित्सा संस्थानों पर सुरक्षा के लिए मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। तब तक रात्रि समय में जिला के चिकित्सा संस्थानों में पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
राजस्व काॅलोनी के लिए भूमि का चयन पूरा
सरकारी आवासों की मरम्मत बारे उठाए गए मुद्दे पर उपायुक्त ने कहा कि रक्कड़ काॅलोनी स्थित अधिकतर आवासों की मरम्मत की जा चुकी है, जबकि शेष सरकारी आवास को मरम्मत होने के उपरान्त ही आवंटित किया जाए। राजस्व काॅलोनी के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा इसके निर्माण के लिए विभाग अन्य औपचारिक्ताओं को शीघ्र पूरा करके प्रेषित करें। वहीं, एनजीओ विश्राम भवन को पांच कनाल भूमि आवंटित कर दी गई है, जिस पर चारदीवारी का काम भी कर दिया गया है।

जेसीसी की बैठक में अधिकारी स्वयं हों उपस्थित
उपायुक्त ने बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित न होकर अपना प्रतिनिधि बैठक में भेजने का कड़ा संज्ञान लिया। कहा कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा होती है। लिहाजा सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिति ऐसी बैठकों में सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने उपायुक्त जतिल लाल का स्वागत किया और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए तत्परता, व्यक्तिगत रुचि दिखाने व सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed