{"_id":"616db4415c45ee56f17c4493","slug":"boy-fell-down-from-stears-died-una-news-sml3876235138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ियों में खेलते हुए गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढ़ियों में खेलते हुए गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा उपमंडल मुख्यालय में निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन की सीढ़ियों में खेलते हुए गिरकर एक चार वर्षीय प्रवासी बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा में लघु सचिवालय का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर चला हुआ है। निर्माण कार्य में झारखंड के मजदूर लगे हुए हैं। यहां रविवार को सीढ़ियों पर खेलते हुए एक चार वर्षीय बच्चा गिर गया। जबकि परिजन मौके पर दिहाड़ी मजदूरी पर लगे हुए थे। बच्चे के सिर पर चोट लगने पर उसे स्थानीय लोगों की मदद से बंगाणा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए यहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते हुए रोपड़ के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद चार वर्षीय बच्चे का शव परिजनों के हवाले किया गया। मृतक चार वर्षीय बच्चे की पहचान विक्की टोपू पुत्र विरसा निवासी झारखंड के रूप में हुई है। उधर, बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि घटना में परिजनों ने किसी तरह कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। जिस पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई गई है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण खेलते हुए बच्चे का गिरना बताया गया है।