{"_id":"6ada572e7fb9fd623d03b9fb","slug":"both-buses-are-in-police-custody-the-drivers-will-be-questioned-today-una-news-c-93-1-una1002-210933-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दोनों बसें पुलिस के कब्जे में, आज चालकों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दोनों बसें पुलिस के कब्जे में, आज चालकों से होगी पूछताछ
Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक पर ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे का शिकार हुए एसआई राजेश कुमार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों बसों को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले में शुक्रवार को दोनों बसों के चालकों से थाने में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने दोनों बसों के चालकों को थाना तलब किया है। वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर भी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना के लिए किस बस चालक की गलती हुई थी।
गौरतलब है कि भरवाईं चौक पर यातायात जाम खुलवाते समय एसआई राजेश कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। ड्यूटी के दौरान दो बसों के बीच फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार को दोनों चालकों से पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का पता लगाया जा सके।