फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bollywood actor Govinda reached the court of Mother Chintpurni.

Una News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार

Thu, 12 Dec 2024 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Govinda reached the court of Mother Chintpurni.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा वीरवार शाम छह बजे हिमाचल के शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे। जहां पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा और पुजारी वर्ग ने गोविंदा का स्वागत किया। प्रधान रविंदर छिंदा ने गोविंदा और इनके परिवार को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। बॉलीवुड अभिनेता के मंदिर आने की खबर पता लगते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ मंदिर में लग गई और सब अपने इस चहेते हीरो के साथ सेल्फी लेते नजर आए। गोविंदा ने भी अपने किसी प्रशंसक को नाराज नहीं किया। अक्तूबर में गोविंदा के पैर में अपनी ही रिवाल्वर से गलती से गोली लग गई थी। इसके बाद अब पूरी तरह से ठीक हैं और चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान एसडीएम अंब सचिन शर्मा और पुजारी रविंदर छिंदा ने अभिनेता गोविंदा को माता रानी की फोटो भेंट की। वहीं, गोविंदा ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि उनके साथ गोली लगने से जो हादसा हुआ था, वे माता रानी की कृपा से पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed