फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Body of missing person found on Thathal Link Road

Una News: ठठल लिंक रोड पर मिला लापता व्यक्ति का शव

Sat, 13 Jun 2026 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Body of missing person found on Thathal Link Road
अंब(ऊना)। ठठल लिंक रोड पर 42 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान विनय कुमार पुत्र चिरंजी लाल निवासी अकरोट के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर अंब थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार अंब में एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। जो 10 जून को सुबह दस बजे ड्यूटी पर गया था। 11 जून को सुबह दस बजे वह ड्यूटी खत्म कर करके घर के लिए निकला लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। जिस पर उसकी बहन ने गुमशुदा होने की सूचना अंब पुलिस थाना में दी थी। शुक्रवार सुबह के करीब 6:30 बजे उसका शव गौतम ढाबा के निकट ठठल लिंक रोड पर मिला। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed