{"_id":"649b33aac7444b67e40d17a4","slug":"body-of-missing-person-found-in-suspicious-condition-una-news-c-93-1-ssml1047-2218-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संदिग्ध हालत में मिला लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संदिग्ध हालत में मिला लापता व्यक्ति का शव
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। उपमंडल हरोली के बनखंडी में बीते सोमवार को लापता हुए ईसपुर के एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने यह कदम दो लोगों (रिश्तेदार) द्वारा जमीनी विवाद के चलते तंग करने पर उठाया है। पुलिस ने इस पर दाेनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरोली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीते 24 जून को हरोली के ईसुपर निवासी धर्मपाल के साथ उनके रिश्तेदारों ने जमीन विवाद को लेकर लड़ाई की थी। इसके बाद धर्मपाल बीते सोमवार को लापता हो गया था। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी और खुद भी छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने उसके घरवालों सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को लोगों से जानकारी हासिल करते हुए सदस्य जब ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग के बनखंडी क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर लापता धर्मपाल का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान धर्मपाल (48), पुत्र शांगा राम, निवासी ईसपुर हरोली के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी जसविंद्र कौर ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने रिश्तेदारों की तरफ से जमीन विवाद के कारण तंग करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।