फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood storage unit to be set up in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में स्थापित होगा ब्लड स्टोरेज यूनिट

Fri, 10 Oct 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Blood storage unit to be set up in Amb Hospital
क्षेत्रवासियों को जरूरत पड़ने पर मिल सकेगा खून
विज्ञापन


वर्तमान में केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही है यूनिट की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से नागरिक अस्पताल अंब में ब्लड स्टोरेज बैंक स्थापित करने की घोषणा बजट के दौरान की गई थी। अब इस दिशा में विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। अगली कार्रवाई अब उच्च अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। वर्तमान में अंब उपमंडल में ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों और उनके तीमारदारों को रक्त उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाएं भी लंबे समय से अंब अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग उठाती आ रही हैं। अंब उपमंडल की लगभग 50 पंचायतों और नगर पंचायत अंब की स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी नागरिक अस्पताल अंब पर है। ऐसे में उपचार के दौरान किसी मरीज को खून की आवश्यकता होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजना पड़ता है, जो अंब मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर है। वहीं, अंब क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त को भी अंब में उपयोग करने के बजाय ऊना या होशियारपुर भेजना पड़ता है।
अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से स्थानीय मरीजों और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

कोट
अंब अस्पताल में ब्लड स्टोरेज बैंक स्थापित करने के लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आगामी प्रक्रिया विभागीय स्तर पर पूरी की जाएगी। -डॉ. राहुल कतना, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed