फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood storage unit established at Community Health Centre, Thanakalan.

Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित

Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Blood storage unit established at Community Health Centre, Thanakalan.
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब सीएचसी में उपचाराधीन मरीजों को आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर हर बार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर नहीं करना पड़ेगा। खासकर प्रसव, दुर्घटना और अन्य गंभीर मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में यह सुविधा मददगार साबित होगी। थानाकलां सीएचसी में अभी तक ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा नहीं थी। ऐसे में किसी मरीज को रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ने पर परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय अस्पताल अथवा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में रक्त की व्यवस्था करने में लगने वाले समय के कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब यूनिट स्थापित होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। ब्लड स्टोरेज यूनिट में आवश्यकता के अनुसार रक्त को सुरक्षित रखने की सुविधा होगी। अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार यहां से रक्त उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इससे स्वास्थ्य केंद्र की आपातकालीन सेवाएं भी मजबूत होंगी। थानाकलां के अलावा आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। यूनिट के संचालन के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण देने का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूनिट को निर्धारित मानकों और प्रक्रिया के तहत संचालित किया जाएगा। रक्त की उपलब्धता और आपूर्ति के लिए संबंधित ब्लड बैंक के साथ समन्वय रखा जाएगा।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित हो चुका है। स्टाफ को जल्द प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. रमेश रत्तू, खंड स्वास्थ्य अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed