Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood component separation machine to be installed in Una hospital

Una News: ऊना अस्पताल में स्थापित होगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन

Sun, 29 Mar 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Blood component separation machine to be installed in Una hospital
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल में ही अत्याधुनिक मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट्स अलग करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पैक्ड रेड सेल्स और अन्य आवश्यक कंपोनेंट्स के लिए मरीजों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। गंभीर स्थिति में समय पर उपचार न मिल पाने के कारण मरीज और उनके परिजन आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव में केवल मशीन की स्थापना ही नहीं बल्कि आवश्यक तकनीकी स्टाफ और प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति की भी मांग की गई है। मशीन के स्थापित होने से डेंगू, थैलेसीमिया और अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। विशेषकर डेंगू के मौसम में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मशीन की खरीद, स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से न केवल ऊना बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों में इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा।

मशीन के स्थापित होने से अस्पताल की सेवा क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को समय पर जरूरी ब्लड कंपोनेंट्स उपलब्ध कराना संभव होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थापना प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed